Disclaimer — अस्वीकरण
द इनसाइडर पॉइंट (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका, PRGI No. UPHIN/2023/88747) की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और पत्रिका का उपयोग करते समय नीचे दी गई बातें लागू होती हैं।
खबरों की जानकारी
हमारी सभी खबरें संवाददाताओं, आधिकारिक स्रोतों, प्रेस विज्ञप्तियों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर प्रकाशित की जाती हैं। हम सही और ताज़ा जानकारी देने का पूरा प्रयास करते हैं, फिर भी किसी त्रुटि, चूक या बाद में बदली परिस्थिति के लिए संस्था उत्तरदायी नहीं होगी।
विचार
लेख, कॉलम, साक्षात्कार और टिप्पणियों में व्यक्त विचार लेखक/वक्ता के निजी विचार हैं। यह आवश्यक नहीं कि संस्था उनसे सहमत हो।
संवाददाताओं की ज़िम्मेदारी
संवाददाता द्वारा भेजी गई खबर, फोटो और वीडियो की सत्यता की प्राथमिक ज़िम्मेदारी उसी संवाददाता की है। संस्था केवल संपादकीय जाँच के बाद प्रकाशन करती है।
विज्ञापन
वेबसाइट, ऐप और पत्रिका में छपे विज्ञापनों की सामग्री, उत्पाद या सेवा की ज़िम्मेदारी विज्ञापनदाता की है। पाठक किसी भी लेन-देन से पहले अपने स्तर पर जाँच कर लें।
बाहरी लिंक
हमारी वेबसाइट पर दूसरी वेबसाइटों के लिंक हो सकते हैं। उनकी सामग्री या नीतियों के लिए हम ज़िम्मेदार नहीं हैं।
कॉपीराइट
इस वेबसाइट और पत्रिका की सभी खबरें, फोटो, वीडियो, लोगो और डिज़ाइन द इनसाइडर पॉइंट की संपत्ति हैं। बिना लिखित अनुमति के इनकी नकल, पुनः प्रकाशन या व्यावसायिक उपयोग वर्जित है।
सुधार और शिकायत
किसी खबर में गलती या आपत्ति हो तो theinsiderpoint@gmail.com पर लिखें या 9450470821 पर संपर्क करें। उचित पाए जाने पर सुधार/खंडन प्रकाशित किया जाएगा।
न्याय क्षेत्र
किसी भी विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र जनपद हरदोई (उत्तर प्रदेश) के न्यायालय होंगे।