संपादकीय नीति (Editorial Policy)
द इनसाइडर पॉइंट (The Insider Point) की हर ख़बर इन सिद्धांतों पर तैयार होती है:
सटीकता
- ख़बर कम से कम एक विश्वसनीय स्रोत से पुष्ट होने के बाद ही प्रकाशित होती है।
- संवाददाता मौके से, संबंधित अधिकारी या व्यक्ति से बात करके जानकारी जुटाते हैं।
- अफ़वाह या बिना पुष्टि की सोशल मीडिया सामग्री को ख़बर के रूप में प्रकाशित नहीं किया जाता।
निष्पक्षता
- आरोप वाली ख़बर में दूसरे पक्ष की बात लेने का प्रयास किया जाता है।
- ख़बर और राय (लेख / संपादकीय) अलग रखी जाती हैं।
प्रक्रिया
- संवाददाता ख़बर भेजते हैं; संपादकीय टीम जाँच, भाषा सुधार और मंज़ूरी के बाद प्रकाशित करती है।
- हर ख़बर के साथ संवाददाता का नाम, क्षेत्र और प्रकाशन / अपडेट का समय दिखाया जाता है।
संवेदनशील विषय
- यौन अपराध पीड़ित और नाबालिगों की पहचान उजागर नहीं की जाती।
- आत्महत्या, हिंसा और दुर्घटना की ख़बरों में संयम बरता जाता है।
- सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री प्रकाशित नहीं की जाती।
विज्ञापन और संपादकीय
विज्ञापन संपादकीय सामग्री से अलग और स्पष्ट रूप से "विज्ञापन" के रूप में दिखाए जाते हैं। विज्ञापनदाता ख़बरों को प्रभावित नहीं करते।
भारतीय प्रेस परिषद के पत्रकारिता आचरण मानदंड और सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 हमारा मार्गदर्शन करते हैं।
संपादक: विमलेश सिंह