ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान जारी, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
विकल्प कुमार • फिरोजाबाद, फिरोजाबाद • 24/10/2026, 11:09:47 pm
फिरोजाबाद जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए फिरोजाबाद यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार, 24 अक्टूबर को अभियान के तहत साउंड स्पीकर लगाकर संचालित किए जा रहे पांच ई-रिक्शा के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में प्रभारी यातायात एवं यातायात पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने के लिए जागरूक किया गया।
फिरोजाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के साथ ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान के अंतर्गत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
रिपोर्ट:विकल्प वर्मा ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद