पीईटी (PET) परीक्षा की तैयारियों का जायज़ा
विकल्प कुमार • फिरोजाबाद, फिरोजाबाद • 24/10/2026, 11:34:06 pm
पीईटी (PET) परीक्षा की तैयारियों का जायज़ा
कल आयोजित होने वाली पीईटी परीक्षा के दृष्टिगत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया।
अन्य जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए फिरोजाबाद क्लब में निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था की गई है। संबंधित अधिकारियों को आश्रय स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुगम ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है। सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
रिपोर्ट- विकल्प वर्मा जिला संवाददाता फिरोजाबाद