फर्रुखाबाद: कल संकिसा बौद्ध महोत्सव में शामिल होंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, फर्रुखाबाद • 25/10/2026, 6:01:09 pm
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल फर्रुखाबाद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह संकिसा में आयोजित बौद्ध महोत्सव में शामिल होंगे और बौद्ध स्तूप पर दर्शन-पूजन करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री संकिसा स्थित बौद्ध स्तूप पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके साथ ही वह जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा करेंगे।
फर्रुखाबाद दौरे के दौरान केशव प्रसाद मौर्य बाबा नीम करौरी धाम में भी दर्शन करेंगे। इसके बाद वह इटावा के लिए रवाना होंगे।
डिप्टी सीएम के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग तैयारियों में जुटा है। संकिसा बौद्ध महोत्सव के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।