फर्रुखाबाद: बौद्ध महोत्सव और धम्म यात्रा शांतिपूर्ण संपन्नता की ओर, सुरक्षा व्यशैशववस्था में मुस्तैद रहा पुलिस-प्रशासन
अनिल कुमार यादव • कानपुर मंडल, फर्रुखाबाद • 26/10/2026, 5:14:52 pm
संकिसा (फर्रुखाबाद)। जनपद फर्रुखाबाद के संकिसा में बौद्ध महोत्सव और धम्म यात्रा का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। मेले और धार्मिक आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन, यातायात पुलिस, राजस्व विभाग, चिकित्सा विभाग और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी फर्रुखाबाद, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी कायमगंज अजय शर्मा, एसडीएम सदर संजय सिंह, अमृतपुर के तहसीलदार तथा मेरापुर थाना प्रभारी चौधरी नागेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में जुटे रहे।
इसके अलावा इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, महिला पुलिसकर्मियों और यातायात पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई। पुलिस लाइन तथा अन्य थानों से आए पुलिसकर्मियों ने भी व्यवस्थाओं को संभाला। नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर के कर्मचारियों के साथ चिकित्सा और राजस्व विभाग की टीमों ने भी सहयोग किया।
आयोजन के दौरान अधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था संचालित की गई। आयोजकों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच समन्वय के चलते मेले और धम्म यात्रा में किसी बड़ी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। कार्यक्रम धीरे-धीरे समापन की ओर बढ़ता रहा।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की पूजा-अर्चना
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य निर्धारित समय पर संकिसा पहुंचे। उन्होंने बौद्ध स्तूप पर मोमबत्ती जलाकर पूजा-अर्चना की। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।
पूरे आयोजन में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों पर पुलिसकर्मी और संबंधित विभागों के कर्मचारी तैनात रहे।