हरदोई: टड़ियावां पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, हरदोई • 26/10/2026, 7:47:58 pm
हरदोई। जनपद में अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त, निर्माण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत टड़ियावां पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर टड़ियावां थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार हिमांशु अवस्थी पुत्र मंगू अवस्थी, निवासी ग्राम चौभियन थोक, मजरा भैंसरी, थाना टड़ियावां, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल को भी मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया।
इस मामले में थाना टड़ियावां पर मुकदमा संख्या 541/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक सतीश चंद्र द्विवेदी, कांस्टेबल मुकुल चौधरी और कांस्टेबल अमीचंद्र।