वाराणसी MLC चुनाव में सपा का परचम, लाल बिहारी यादव ने भाजपा के प्रमोद मिश्रा को हराया
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, वाराणसी • 28/10/2026, 12:29:08 am
वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को 418 मतों से हराया।
इस सीट पर मतगणना के दौरान लाल बिहारी यादव और भाजपा प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा के बीच मुकाबला रहा। अंतिम परिणाम में लाल बिहारी यादव को 7,248 वोट मिले, जबकि डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को 6,830 मत प्राप्त हुए इस जीत के साथ वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सपा ने अपनी स्थिति मजबूत की है।