लखनऊ MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर? चौथे राउंड में सपा की कांति सिंह इतने वोटों से आगे, BJP में हलचल!
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, लखनऊ • 28/10/2026, 8:12:49 am
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की लखनऊ स्नातक MLC सीट पर मतगणना के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। चौथे राउंड की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांति सिंह बढ़त बनाए हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, कांति सिंह भाजपा प्रत्याशी अवनीश सिंह से करीब 7,600 वोटों से आगे चल रही हैं। मतगणना के अभी तीन चरण बाकी बताए जा रहे हैं।
इस बढ़त के बाद लखनऊ स्नातक सीट के मुकाबले पर सबकी निगाहें टिकी हैं। हालांकि, अभी अंतिम परिणाम घोषित नहीं हुआ है। शेष चरणों की मतगणना के बाद ही चुनाव की तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।
अपडेट: कांति सिंह की बढ़त और अंतिम नतीजे की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।