हरदोई में भाजपा ने घोषित की किसान मोर्चा और महिला मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी, 70 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, हरदोई • 28/10/2026, 10:22:13 pm
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत बुधवार देर शाम किसान मोर्चा और महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी। किसान मोर्चा में 37 और महिला मोर्चा में 33 पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' ने दी।
जारी सूची भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन', किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह 'गुड्डू' और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराधा मिश्रा की सहमति एवं हस्ताक्षर से जारी की गई है।
महिला मोर्चा में इनको मिली जिम्मेदारी
महिला मोर्चा में गीता वर्मा, हर्षिता सिंह और साधना शुक्ला को जिला महामंत्री बनाया गया है। वहीं अनीता वर्मा, निशा कुशवाहा, आरती मिश्रा, आरती गुप्ता, अनीता गिहार, सुनीता मिश्रा, नीलम अग्रवाल और कृति वर्मा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्रुति अवस्थी को जिला कोषाध्यक्ष और अनीता अवस्थी को मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।
किसान मोर्चा में आठ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त
किसान मोर्चा में नवीन पटेल, सुजीत सिंह और अभिषेक पांडेय को जिला महामंत्री बनाया गया है। वहीं जैनेन्द्र प्रताप सिंह, देवेंद्र राजपूत, संतोष पांडेय, सरदार अमरदीप, शोभित तोमर, रत्नेश सेंगर, पंकज अवस्थी और मानवेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
देवव्रत सिंह को जिला कोषाध्यक्ष और अमित बाजपेई को मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करें। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह 'गुड्डू' ने कहा कि नई टीम किसानों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रियता से काम करेगी।