कांति सिंह की जीत नहीं, अहंकार की हार! नेताओं के लिए बड़ा सबक
विमलेश सिंह • भारत, हरदोई • 29/10/2026, 6:39:55 am
अवनीश कुमार सिंह हार गए, कांति सिंह जीत गईं। लेकिन यह सिर्फ किसी प्रत्याशी की जीत और हार की कहानी नहीं है। यह लोकतंत्र में जनता की ताकत का संदेश है।
नेताजी, चुनाव जीतने के बाद सिर्फ पार्टी की तरफ मत देखिए, उस जनता की तरफ भी देखिए जिसने आपको चुनकर भेजा है।
योगी जी और मोदी जी के नाम पर हर चुनाव नहीं जीता जा सकता। अब जनता यह भी देखना चाहती है कि आपने अपने क्षेत्र में क्या काम किया, कितनी बार जनता के बीच पहुंचे और कितनी समस्याओं का समाधान कराया।