सपा की जीत पर ओम प्रकाश राजभर का तंज, बोले- पढ़े-लिखे लोगों का जनादेश है, आम जनता का नहीं
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, — • 30/10/2026, 6:04:00 am
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन पर कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसा है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह पढ़े-लिखे लोगों का जनादेश है, आम जनता का नहीं।
राजभर ने कहा कि एमएलसी चुनाव में करीब 14 लाख मतदाता थे और लगभग 6 लाख लोगों ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में यही पढ़े-लिखे लोग मतदान केंद्रों पर नहीं पहुंचेंगे, तब आम मतदाता वोट डालने आएगा।
उन्होंने एमएलसी चुनाव के नतीजों को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानने से भी इनकार किया। राजभर के इस बयान को सपा की जीत के संदर्भ में उनकी राजनीतिक प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।