छात्रा की मौत पर परिजनों का हंगामा, कॉलेज प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
विकल्प कुमार • फिरोजाबाद, फिरोजाबाद • 30/10/2026, 9:40:49 am
फिरोजाबाद। जेएनएम छात्रा प्रीती की मौत के मामले में गुरुवार शाम परिजनों ने सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने विरोध जताया। मैनपुरी निवासी छात्रा का शव मंगलवार रात रेलवे ट्रैक पर मिला था। भाई रोहित कठेरिया ने कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र दक्ष और उनके बेटे यश दक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाई ने यश पर बहन को संबंध बनाने के लिए दबाव डालने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, परिजनों को समझाकर शांत कराया गया और वे शव लेकर मैनपुरी रवाना हो गए।
रिपोर्ट - विकल्प कुमार जिला सम्बाददाता