हरदोई में PET परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को दिए निर्देश
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, हरदोई • 30/10/2026, 12:01:12 pm
हरदोई। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है।
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक हरदोई ने कोतवाली शहर क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने परीक्षा को सुचितापूर्ण, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।