लखनऊ में सपा की जीत के जश्न के बीच दिखी अंदरूनी खींचतान? पोस्टरों से अखिलेश यादव की तस्वीर गायब
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, लखनऊ • 30/10/2026, 12:21:49 pm
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की जीत के जश्न के बीच राजधानी लखनऊ में लगे पोस्टरों ने सियासी चर्चा तेज कर दी है। शहर में लगाए गए कई पोस्टरों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर नजर नहीं आ रही है, जबकि शिवपाल यादव को प्रमुखता से जगह दी गई है।
शिवपाल यादव के समर्थकों की ओर से लगाए गए इन पोस्टरों पर 'चचा है तो सपा है' का नारा लिखा गया है। पोस्टरों में शिवपाल यादव को पोस्टर बॉय के रूप में पेश किया गया है।
पोस्टरों से अखिलेश यादव की तस्वीर गायब होने के बाद पार्टी के भीतर नेतृत्व और समर्थकों की भूमिका को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इन पोस्टरों के आधार पर पार्टी में किसी आधिकारिक मतभेद की पुष्टि नहीं होती है।