अमित शाह पहुंचे लखनऊ, एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने किया स्वागत; 2027 चुनाव को लेकर BJP की अहम बैठक
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, लखनऊ • 30/10/2026, 12:45:42 pm
लखनऊ। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
अमित शाह अपने लखनऊ दौरे के दौरान आशियाना स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।
बैठक में उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होगी। प्रदेशभर से करीब 2,850 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है।