बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और मुआवजा देने के निर्देश, CM योगी बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, लखनऊ • 30/10/2026, 12:55:28 pm
लखनऊ। प्रदेश में बारिश से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने बारिश से बर्बाद हुई किसानों की फसलों का आकलन कर प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए और जरूरतमंदों को राहत केंद्रों एवं शरणालयों तक सुरक्षित पहुंचाया जाए।
सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।