अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- राजनीतिक पार्टी नहीं गैंग है भाजपा
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, लखनऊ • 31/10/2026, 5:56:34 pm
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को नकारात्मक सोच वाला दल बताते हुए कहा कि यह दरारवादियों का एक गुट है। अखिलेश यादव ने कहा, "वह पॉलीटिकल पार्टी नहीं, गैंग है।"
अखिलेश यादव ने सरदार वल्लभभाई पटेल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इसलिए भी याद किया जाता है क्योंकि उन्होंने कम्युनल फोर्स आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था।
सपा अध्यक्ष के इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो सकती है।