लखनऊ में 12 दरोगा लाइन हाजिर, पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने की कार्रवाई; विभागीय जांच के आदेश
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, लखनऊ • 31/10/2026, 10:56:18 pm
लखनऊ। जन शिकायतों और आईजीआरएस (IGRS) मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर लखनऊ में 12 दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया गया है। शनिवार को पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने यह कार्रवाई करते हुए सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश भी जारी किए हैं।
बताया गया कि संबंधित दरोगा जन शिकायतों और आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में अपेक्षित रुचि नहीं ले रहे थे। सरकारी कामकाज में उदासीनता और लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने सख्त रुख अपनाया।
पुलिस कमिश्नर ने इससे पहले सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट किया था कि शिकायतकर्ताओं को थाने और चौकी स्तर पर ही राहत मिलनी चाहिए। इसके बावजूद शिकायतों के निस्तारण में सुधार नहीं हुआ।
ये 12 दरोगा किए गए लाइन हाजिर:
1. महिला दरोगा राखी – चौकी प्रभारी विवेकखंड।
2. मनोज कुमार सिंह – चौकी प्रभारी जलसेतु, चिनहट।
3. दिवाकर सरोज – चौकी प्रभारी शिवानी विहार, गुड़ंबा।
4. वीर विक्रम सिंह – चौकी प्रभारी आलमबाग बस स्टैंड।
5. दीपक पांडेय – चौकी प्रभारी नबस्ता, मड़ियांव।
6. अशोक यादव – चौकी प्रभारी इंदिरा बाग, बीकेटी।
7. दीपक कुमार – थाना सुशांत गोल्फ सिटी।
8. अतुल सिंह – थाना मोहनलालगंज।
9. भगवान सिंह – थाना दुबग्गा।
10. रजत सिंह – थाना वजीरगंज।
11. भारत सिंह – थाना पारा।
12. अनिल भगत – थाना गौतमपल्ली।
पुलिस कमिश्नर की इस कार्रवाई को जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के लिए सख्त संदेश माना जा रहा है।