यूपी बोर्ड 2027: 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा गलती सुधारने का मौका, 12 नवंबर तक खुला रहेगा पोर्टल
सौरभ श्रीवास्तव • , प्रयागराज • 2/11/2026, 2:11:49 pm
लखनऊ। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। बोर्ड ने छात्र-छात्राओं को अपने शैक्षिक विवरण में त्रुटियां सुधारने का मौका दिया है।
इसके तहत छात्रों के नाम और फोटो में यदि कोई गलती है तो उसे ठीक कराया जा सकेगा। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल 12 नवंबर 2026 तक सक्रिय रहेगा। छात्रों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी गलतियों को ठीक कराने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
छात्रों के लिए जरूरी सूचना: 12 नवंबर के बाद पोर्टल बंद होने पर सुधार का मौका मिलना मुश्किल हो सकता है।