हरदोई: ऑटो और ई-रिक्शा की भीषण भिड़ंत, महिला का सिर धड़ से अलग, 6 लोग घायल
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, हरदोई • 2/11/2026, 3:24:58 pm
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर के पास सोमवार को ऑटो और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर में महिला का सिर धड़ से अलग हो गया।
हादसे में छह अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
फिलहाल मृतक महिला की पहचान और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।