इनसाइडर स्टोरी: कछौना में MLC चुनाव से शुरू हुआ विवाद दो मुकदमों तक पहुंचा
विमलेश सिंह • भारत, हरदोई • 3/11/2026, 2:04:23 am
हरदोई। कछौना में एमएलसी चुनाव के दौरान भाजपा और सपा समर्थकों के बीच शुरू हुआ विवाद अब दो अलग-अलग मुकदमों तक पहुंच गया है। मतदान के दौरान हुई कहासुनी और हाथापाई की नौबत के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष से जुड़ी कथित ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगी। मामला बढ़ने के साथ दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें पुलिस तक पहुंचीं और अब कछौना कोतवाली में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।