अमेठी में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, अमेठी • 4/11/2026, 12:37:54 am
अमेठी। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने बाजार शुकुल क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक की पहचान संतराम के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, राजस्व निरीक्षक संतराम पर एक किसान से राजस्व संबंधी कार्य के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की और निर्धारित योजना के तहत राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।