निषाद पार्टी ने सुमित कश्यप को सौंपी लखनऊ मंडल सचिव की जिम्मेदारी
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, हरदोई • 4/11/2026, 10:07:30 am
हरदोई। जनपद के युवा सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यकर्ता सुमित कश्यप को निषाद पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से जारी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की सूची में उन्हें लखनऊ मंडल सचिव नियुक्त किया गया है। सूची के क्रमांक 78 पर उनका नाम दर्ज है, जिसमें उनके गृह जनपद हरदोई का उल्लेख किया गया है।
गौरतलब है कि सुमित कश्यप वर्तमान में भारतीय मत्स्य व्यापार परिषद, हरदोई के जिला अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले सुमित कश्यप को मंडल स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
नई जिम्मेदारी के तहत सुमित कश्यप लखनऊ मंडल में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
नियुक्ति पर सुमित कश्यप ने निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन की मजबूती और समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना उनका लक्ष्य रहेगा।
हरदोई के सुमित कश्यप को लखनऊ मंडल स्तर पर मिली इस जिम्मेदारी को जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।