हरदोई में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट में एक व्यक्ति की मौत, तीन आरोपी पुलिस निगरानी में
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, हरदोई • 4/11/2026, 11:10:23 am
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम
बघौली। थाना बघौली क्षेत्र के सिरदारपुरवा मजरा अडंगापुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, घटना 3 नवंबर 2026 की है। जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर राजेंद्र पुत्र राम प्रसाद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, इस मामले में नामजद तीन अभियुक्त उपचाराधीन हैं, जिन्हें पुलिस निगरानी में रखा गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।