सुल्तानपुर में राजस्व टीम पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई, दो मुठभेड़ों में तीन आरोपियों को लगी गोली, पांच गिरफ्तार
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, सुल्तानपुर • 4/11/2026, 11:16:43 am
सुल्तानपुर। अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार सुबह कोतवाली नगर के खैचला और अखंडनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की दो अलग-अलग मुठभेड़ हुईं। इस दौरान तीन आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुठभेड़ में घायल आरोपियों की पहचान राहुल सिंह, संदीप सिंह और प्रशांत सिंह के रूप में हुई है। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, तमंचा, स्कॉर्पियो, थार और चार डंपर बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी राहुल सिंह के खिलाफ 10 और संदीप सिंह के खिलाफ छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में पुलिस की आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई को राजस्व टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।