हरदोई: घर में चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, हरदोई • 5/11/2026, 10:13:42 am
सुरसा पुलिस ने चोरी के मामले में की कार्रवाई, लाखों के आभूषण बरामद
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए विभिन्न आभूषण भी बरामद किए हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को सुरसा थाना क्षेत्र के हिदसियापुर निवासी अशोक कुमार पुत्र नन्हे लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके घर से अज्ञात चोर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना सुरसा में मुकदमा संख्या 389/26 के तहत बीएनएस की धारा 305(ए) और 331(4) में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में प्रकाश में आए चार आरोपियों ईश्वर दयाल पुत्र जगन्नाथ, जीतू पुत्र इन्चर लाल और रवि पुत्र सुनील निवासी हिदसियापुर तथा रामलखन पुत्र आशाराम निवासी सेमरा चौराहा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चांदी की पायल, चेन, बिछिया, बच्चों के कंगन, करधनी, हथपोल और कमर बिछुआ समेत कई आभूषण बरामद किए। इसके अलावा पीली धातु का मांगलसूत्र, नाक की नथ, टॉप्स और ओम अंकित एक आभूषण भी बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र गिरि, उपनिरीक्षक रोहित कुमार, हेड कांस्टेबल रजनेश कुमार तथा कांस्टेबल सुल्तान राजपूत, हिमांशु चौधरी और विशाल राठी शामिल रहे।