रावण दहन स्थलों पर एसपी सिटी चिराग जैन ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, आयोजकों से संवाद कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
आचार्य संजीव कुमार मिश्रा • बरेली, बरेली • 20/10/2026, 4:32:15 pm
बरेली विजयदशमी पर्व के मद्देनजर जनपद में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक नगर चिराग जैन ने थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न रावण दहन स्थलों का भ्रमण कर मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया।
एसपी सिटी चिराग जैन ने हार्टमैन स्कूल एवं अशरफ खाँ छावनी स्थित रावण दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन स्थल की स्थिति तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद आयोजकों से संवाद कर रावण दहन कार्यक्रम की रूपरेखा, संभावित भीड़, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आयोजन स्थल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने देने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रावण दहन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही आयोजन स्थल पर आने-जाने वाले लोगों के लिए सुविधाजनक आवागमन व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।
एसपी सिटी ने आयोजकों से भी अपेक्षा की कि वे पुलिस-प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें और कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करते हुए व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
पुलिस अधीक्षक नगर के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो और किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। पुलिस की ओर से आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती किए जाने पर भी जोर दिया गया।