हरदोई में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में उतरे आरएलडी जिलाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, स्नातक व शिक्षक मतदाताओं से की वोट की अपील
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, हरदोई • 20/10/2026, 8:49:30 pm
हरदोई। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने मंगलवार को आरएलडी कैंप कार्यालय में स्नातक मतदाताओं, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा की और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाने की अपील की।
बैठक में अमरेंद्र सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए मतदाताओं से एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
उन्होंने स्नातक सीट से भाजपा प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह और शिक्षक सीट से उमेश द्विवेदी के समर्थन में चुनावी माहौल बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, विमलेश सिंह, अजय बाजपेयी, बसंत सिंह, भोलू दीक्षित, पूर्व सभासद अभय सिंह टिंकू, गौरव गुप्ता, दुष्यंत सिंह, नृपेंद्र सिंह राहुल, बबलू गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, पंकज गुप्ता और नरेश कुमार सहित कई शिक्षक, स्नातक मतदाता एवं बुद्धिजीवी मौजूद रहे।