खंड शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने बूथ का किया निरीक्षण
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, हरदोई • 21/10/2026, 5:30:45 pm
हरदोई। जनपद हरदोई में 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार, 21 अक्टूबर को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने थाना माधौगंज क्षेत्रांतर्गत शिक्षक बूथ का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बूथ पर मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और निर्वाचन ड्यूटी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।
जिलाधिकारी ने 23 अक्टूबर को होने वाले खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक निर्वाचन 2026 के संबंध में भी जानकारी दी। निर्वाचन को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने और निर्धारित जिम्मेदारियों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।