स्नातक MLC प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह के समर्थन में U.J. International School में हुई महत्वपूर्ण बैठक
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, हरदोई • 21/10/2026, 7:34:31 pm
हरदोई। लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से MLC प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह के समर्थन में आज प्रातः 11:30 बजे U.J. International School, कछौना में स्नातक मतदाताओं एवं शिक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता सभापति अशोक अग्रवाल ने की। उन्होंने उपस्थित स्नातक मतदाताओं एवं शिक्षकों से आगामी चुनाव में भाजपा के स्नातक प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह और शिक्षक प्रत्याशी उमेश द्विवेदी के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को एकजुट होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, अवधेश गुप्ता, रामू मिश्रा, रंजनीश सिंह, रमेश मिश्रा, धीरेंद्र गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता तथा व्यापार मंडल के गौरव गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन U.J. International School के डायरेक्टर शिवम गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।