MLC चुनाव का असर: 9 जिलों में 23 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद, लखनऊ में 27 अक्टूबर तक पाबंदी
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, लखनऊ • 22/10/2026, 6:20:13 pm
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद (MLC) चुनाव को देखते हुए नौ जिलों में 23 अक्टूबर को शराब की बिक्री बंद रखने का फैसला लिया गया है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
जारी आदेशों के अनुसार, शराब की दुकानों के साथ बार, मॉडल शॉप और सैन्य कैंटीन में भी शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। वहीं, लखनऊ में 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक शराब की बिक्री बंद रखने के आदेश जिलाधिकारी की ओर से जारी किए गए हैं।
प्रशासन का उद्देश्य चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। शराब की बिक्री पर प्रतिबंध निर्धारित अवधि के दौरान प्रभावी रहेगा।