फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में डिजिटल क्रिएटर अर्चना यादव की मौत, गांव में पसरा मातम
संपादकीय डेस्क • मुख्यालय, फर्रुखाबाद • 22/10/2026, 9:07:04 pm
फर्रुखाबाद। जनपद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बैरागढ़ गांव की रहने वाली डिजिटल क्रिएटर अर्चना यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अर्चना यादव अपनी स्कूटी से फर्रुखाबाद जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अचानक ई-रिक्शा सामने आ जाने से उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह हादसे का शिकार हो गईं। दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।
अर्चना यादव की असामयिक मौत से गांव और आसपास के क्षेत्र में दुख का माहौल है। सोशल मीडिया पर डिजिटल क्रिएटर के रूप में पहचान रखने वाली अर्चना के निधन की खबर से उनके जानने वाले भी दुखी हैं।
फिलहाल, हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।