हरदोई। कोतवाली कछौना क्षेत्र के तकिया सुठेना निवासी एक युवती ने मोहल्ले के दो युवकों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत पत्र के अनुसार, 12 जून 2026 की शाम करीब 5:30 बजे पीड़िता अपनी दो छोटी बहनों के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले आरिफ और समीर पुत्र नगीना कथित रूप से उसके घर में घुस आए। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
पीड़िता का कहना है कि उसकी छोटी बहन ने घटना की सूचना उसके बड़े भाई दानिश को फोन पर दी। भाई के मौके पर पहुंचने पर आरोपियों ने उसका वीडियो बनाने से रोकते हुए उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता और उसके भाई के साथ मारपीट की गई।
आरोप है कि जाते समय दोनों युवकों ने धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे तथा जान से मार दिया जाएगा।
पीड़िता नूरमा बानो पुत्री मोहम्मद अजमेरी ने कोतवाली कछौना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट: सौरभ श्रीवास्तव

