Skip to main content

About Us

 The Insider Point एक राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका है, जिसका पंजीकरण PRGI नंबर: UPHIN/2023/88747 के अंतर्गत किया गया है। पत्रिका का उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़े समाचार, विश्लेषण, समसामयिक घटनाएं, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, व्यापार, संस्कृति एवं ग्रामीण भारत से संबंधित विषयों को पाठकों तक पहुंचाना है।

The Insider Point पत्रकारिता के उच्च मानकों, सत्यता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के सिद्धांतों पर कार्य करती है। हमारा प्रयास है कि पाठकों को विश्वसनीय, संतुलित और उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

पत्रिका के प्रधान संपादक श्री विमलेश सिंह हैं, जिनके नेतृत्व में हमारी संपादकीय टीम गुणवत्तापूर्ण और जनहितकारी सामग्री प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता, संवाद और सकारात्मक परिवर्तन को बढ़ावा देना भी है।

प्रकाशन विवरण:

  • पत्रिका का नाम: The Insider Point
  • प्रकार: राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका
  • PRGI नंबर: UPHIN/2023/88747
  • प्रधान संपादक: विमलेश सिंह
  • वेबसाइट: theinsiderpoint.in
  • ईमेल - theinsiderpoint@icloud.com 

Popular posts from this blog

घर में घुसकर हंगामा, विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी

  हरदोई। कोतवाली कछौना क्षेत्र के तकिया सुठेना निवासी एक युवती ने मोहल्ले के दो युवकों  पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र के अनुसार, 12 जून 2026 की शाम करीब 5:30 बजे पीड़िता अपनी दो छोटी बहनों के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले आरिफ और समीर पुत्र नगीना कथित रूप से उसके घर में घुस आए। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है कि उसकी छोटी बहन ने घटना की सूचना उसके बड़े भाई दानिश को फोन पर दी। भाई के मौके पर पहुंचने पर आरोपियों ने उसका वीडियो बनाने से रोकते हुए उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता और उसके भाई के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि जाते समय दोनों युवकों ने धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे तथा जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता नूरमा बानो पुत्री मोहम्मद अजमेरी ने कोतवाली कछौना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।  रिपोर्ट: सौरभ श्रीवा...

हरदोई: भाजपा विधायक पर सरकारी भूमि कब्जाने का आरोप, कोर्ट में याचिका दायर

हरदोई। जिले की गोपामऊ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। टड़ियावां थाना क्षेत्र के पुष्पताली निवासी नरेंद्र कुमार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में याचिका दायर कर विधायक पर सरकारी भूमि, तालाब और धार्मिक स्थल की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। याचिका भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 175(3) के तहत दाखिल की गई है। इसमें विधायक श्याम प्रकाश के अलावा उनकी ग्राम प्रधान पत्नी, लेखपाल तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को भी पक्षकार बनाया गया है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि गांव के सौंदर्यीकरण के लिए चिन्हित तालाब पर कब्जा कर मछली पालन कराया जा रहा है। साथ ही नियमों की अनदेखी कर हड्डी प्रसंस्करण फैक्ट्री संचालित किए जाने और राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर जमीन विधायक, उनकी पत्नी और भतीजे के नाम दर्ज कराने का भी दावा किया गया है। वहीं, भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने सभी आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए खारिज किया है। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता उनका राजनीतिक विरोधी है और पहले भी कई शिकायतें ...

हरदोई के दो अधिशासी अधिकारी निलंबित, रिश्वतखोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में कार्रवाई

हरदोई । उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत हरदोई जनपद में तैनात दो अधिशासी अधिकारियों (ईओ) पर बड़ी कार्रवाई की गई है। स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने नगर पालिका परिषद शाहाबाद एवं नगर पालिका परिषद बिलग्राम में तैनात अधिशासी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका परिषद शाहाबाद में तैनात अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर को रिश्वत लेने के आरोपों के चलते निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/प्रभारी अधिकारी तथा नगर पालिका अध्यक्ष शाहाबाद द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर की गई है। वहीं नगर पालिका परिषद बिलग्राम में कार्यरत अधिशासी अधिकारी नीलाव शल्या पर भी भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद कार्रवाई की गई है। उन पर एक ठेकेदार से भुगतान के बदले कथित रूप से कमीशन और रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले से संबंधित वायरल वीडियो और दर्ज एफआईआर के आधार पर जिलाधिकारी हरदोई की रिपोर्ट के बाद उन्हें निलंबित किया गया। स्थान...