Skip to main content

करहरा तालाब में डूबने से युवक की मौत, नहाने गए थे चचेरे भाई और दोस्त के साथ

 


रिपोर्ट - विकल्प कुमार 

सिरसागंज (फिरोजाबाद)। सिरसागंज थाना क्षेत्र के करहरा स्थित तालाब में नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, किसरांव निवासी 18 वर्षीय सनोज यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह शुक्रवार को अपने चचेरे भाई कन्हैया पुत्र प्रवीन कुमार और दोस्त विशाल पुत्र काशीराम के साथ करहरा तालाब में नहाने गया था। तीनों युवक तालाब के एक किनारे से तैरकर दूसरे किनारे तक पहुंचे। वापस लौटते समय सनोज गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।


काफी देर तक सनोज के पानी से बाहर न आने पर कन्हैया और विशाल ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। घटना की जानकारी मिलते ही तालाब में नहा रहे अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।


स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया, जिन्होंने करीब एक घंटे तक तालाब में खोजबीन की। काफी प्रयासों के बाद सनोज को बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


बताया गया है कि सनोज यादव अपने परिवार में पांच भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच कर रही है।



Popular posts from this blog

घर में घुसकर हंगामा, विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी

  हरदोई। कोतवाली कछौना क्षेत्र के तकिया सुठेना निवासी एक युवती ने मोहल्ले के दो युवकों  पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र के अनुसार, 12 जून 2026 की शाम करीब 5:30 बजे पीड़िता अपनी दो छोटी बहनों के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले आरिफ और समीर पुत्र नगीना कथित रूप से उसके घर में घुस आए। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है कि उसकी छोटी बहन ने घटना की सूचना उसके बड़े भाई दानिश को फोन पर दी। भाई के मौके पर पहुंचने पर आरोपियों ने उसका वीडियो बनाने से रोकते हुए उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता और उसके भाई के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि जाते समय दोनों युवकों ने धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे तथा जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता नूरमा बानो पुत्री मोहम्मद अजमेरी ने कोतवाली कछौना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।  रिपोर्ट: सौरभ श्रीवा...

हरदोई: भाजपा विधायक पर सरकारी भूमि कब्जाने का आरोप, कोर्ट में याचिका दायर

हरदोई। जिले की गोपामऊ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। टड़ियावां थाना क्षेत्र के पुष्पताली निवासी नरेंद्र कुमार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में याचिका दायर कर विधायक पर सरकारी भूमि, तालाब और धार्मिक स्थल की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। याचिका भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 175(3) के तहत दाखिल की गई है। इसमें विधायक श्याम प्रकाश के अलावा उनकी ग्राम प्रधान पत्नी, लेखपाल तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को भी पक्षकार बनाया गया है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि गांव के सौंदर्यीकरण के लिए चिन्हित तालाब पर कब्जा कर मछली पालन कराया जा रहा है। साथ ही नियमों की अनदेखी कर हड्डी प्रसंस्करण फैक्ट्री संचालित किए जाने और राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर जमीन विधायक, उनकी पत्नी और भतीजे के नाम दर्ज कराने का भी दावा किया गया है। वहीं, भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने सभी आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए खारिज किया है। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता उनका राजनीतिक विरोधी है और पहले भी कई शिकायतें ...

हरदोई के दो अधिशासी अधिकारी निलंबित, रिश्वतखोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में कार्रवाई

हरदोई । उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत हरदोई जनपद में तैनात दो अधिशासी अधिकारियों (ईओ) पर बड़ी कार्रवाई की गई है। स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने नगर पालिका परिषद शाहाबाद एवं नगर पालिका परिषद बिलग्राम में तैनात अधिशासी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका परिषद शाहाबाद में तैनात अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर को रिश्वत लेने के आरोपों के चलते निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/प्रभारी अधिकारी तथा नगर पालिका अध्यक्ष शाहाबाद द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर की गई है। वहीं नगर पालिका परिषद बिलग्राम में कार्यरत अधिशासी अधिकारी नीलाव शल्या पर भी भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद कार्रवाई की गई है। उन पर एक ठेकेदार से भुगतान के बदले कथित रूप से कमीशन और रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले से संबंधित वायरल वीडियो और दर्ज एफआईआर के आधार पर जिलाधिकारी हरदोई की रिपोर्ट के बाद उन्हें निलंबित किया गया। स्थान...