Skip to main content

हरदोई में रिश्तों पर शक बना खूनी संघर्ष की वजह, मामा और भांजे के बीच चली चाकू

हरदोई। जिले में रविवार देर रात एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामी और भांजे के कथित प्रेम प्रसंग के शक को लेकर मामा और भांजे के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच चाकूबाजी हो गई। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।





जानकारी के अनुसार, संडीला स्थित राजकीय बालिका छात्रावास में चौकीदार के पद पर तैनात मिश्रा किसी निजी कार्य से बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के खिरिया गांव गए थे। उन्होंने परिवार को बताया था कि वह अगले दिन सुबह लौटेंगे, लेकिन किसी कारणवश देर रात ही घर वापस आ गए।


मिश्रा का आरोप है कि घर पहुंचने पर उन्हें कुछ संदिग्ध गतिविधि महसूस हुई। उनका कहना है कि उन्होंने अपने भांजे सूर्य प्रताप को घर से निकलकर दीवार फांदते हुए देखा। मिश्रा के अनुसार, करीब चार माह पहले उन्हें अपनी पत्नी और भांजे के बीच कथित प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने सूर्य प्रताप के घर आने पर रोक लगा दी थी।


आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर पत्नी ने ही सूर्य प्रताप को घर बुलाया था। मौके पर भांजे को देखकर मिश्रा ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर सूर्य प्रताप ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।


वहीं, सूर्य प्रताप ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उसका कहना है कि उसे स्वयं उसके मामा ने फोन कर घर बुलाया था। घर पहुंचने के बाद मामा ने मामी के साथ उसके संबंधों को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। इस दौरान वह भी घायल हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही हरियावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।


पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Popular posts from this blog

घर में घुसकर हंगामा, विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी

  हरदोई। कोतवाली कछौना क्षेत्र के तकिया सुठेना निवासी एक युवती ने मोहल्ले के दो युवकों  पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र के अनुसार, 12 जून 2026 की शाम करीब 5:30 बजे पीड़िता अपनी दो छोटी बहनों के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले आरिफ और समीर पुत्र नगीना कथित रूप से उसके घर में घुस आए। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है कि उसकी छोटी बहन ने घटना की सूचना उसके बड़े भाई दानिश को फोन पर दी। भाई के मौके पर पहुंचने पर आरोपियों ने उसका वीडियो बनाने से रोकते हुए उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता और उसके भाई के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि जाते समय दोनों युवकों ने धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे तथा जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता नूरमा बानो पुत्री मोहम्मद अजमेरी ने कोतवाली कछौना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।  रिपोर्ट: सौरभ श्रीवा...

हरदोई: भाजपा विधायक पर सरकारी भूमि कब्जाने का आरोप, कोर्ट में याचिका दायर

हरदोई। जिले की गोपामऊ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। टड़ियावां थाना क्षेत्र के पुष्पताली निवासी नरेंद्र कुमार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में याचिका दायर कर विधायक पर सरकारी भूमि, तालाब और धार्मिक स्थल की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। याचिका भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 175(3) के तहत दाखिल की गई है। इसमें विधायक श्याम प्रकाश के अलावा उनकी ग्राम प्रधान पत्नी, लेखपाल तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को भी पक्षकार बनाया गया है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि गांव के सौंदर्यीकरण के लिए चिन्हित तालाब पर कब्जा कर मछली पालन कराया जा रहा है। साथ ही नियमों की अनदेखी कर हड्डी प्रसंस्करण फैक्ट्री संचालित किए जाने और राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर जमीन विधायक, उनकी पत्नी और भतीजे के नाम दर्ज कराने का भी दावा किया गया है। वहीं, भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने सभी आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए खारिज किया है। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता उनका राजनीतिक विरोधी है और पहले भी कई शिकायतें ...

हरदोई के दो अधिशासी अधिकारी निलंबित, रिश्वतखोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में कार्रवाई

हरदोई । उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत हरदोई जनपद में तैनात दो अधिशासी अधिकारियों (ईओ) पर बड़ी कार्रवाई की गई है। स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने नगर पालिका परिषद शाहाबाद एवं नगर पालिका परिषद बिलग्राम में तैनात अधिशासी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका परिषद शाहाबाद में तैनात अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर को रिश्वत लेने के आरोपों के चलते निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/प्रभारी अधिकारी तथा नगर पालिका अध्यक्ष शाहाबाद द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर की गई है। वहीं नगर पालिका परिषद बिलग्राम में कार्यरत अधिशासी अधिकारी नीलाव शल्या पर भी भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद कार्रवाई की गई है। उन पर एक ठेकेदार से भुगतान के बदले कथित रूप से कमीशन और रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले से संबंधित वायरल वीडियो और दर्ज एफआईआर के आधार पर जिलाधिकारी हरदोई की रिपोर्ट के बाद उन्हें निलंबित किया गया। स्थान...